Search This Blog . . .

Friday, June 12, 2009

हक व अधिकार के लिए महिलाएं एकजुट हों

GCK in News. Dainik Jagran.
Published in both Print and Online Edition
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_5535862.html
Retrieved on June 11, 2009

चतरा। आज कानूनी रूप से समाज में महिलाओं का समानता का अधिकार प्राप्त है। परंतु कदम-कदम पर इनके साथ शोषण अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होना पड़ेगा। तभी इनका उत्थान हो सकता है। उक्त बातें दलित अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले स्वयं सेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केंद्र में बुधवार को आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महादेवी वर्मा महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दमयंती साहा ने कही। श्री साहा कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित थे। महिलाओं के विकास उत्थान के बारे में बोलते हुए कहा कि आज हम क्षेत्र में पुरुषों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार करने की बात सामने रही है। इसके बावजूद महिलाएं चुप रहकर सारी यातनाएं सह रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामोदय चेतना केंद्र की सचिव सविता बनर्जी ने महिलाओं की समानता का अधिकार बताते हुए कहा कि समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। दलित अधिकार सुरक्षा मंच महिलाओं के विकास उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो वे मंच के माध्यम से समस्या का समाधान कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment