Search This Blog . . .

Showing posts with label Awareness. Show all posts
Showing posts with label Awareness. Show all posts

Friday, January 1, 2010

दलित अधिकार सुरक्षा मंच का पदयात्रा कार्यक्रम संपन्न

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_6067963.html
Jan 01 2009 01.18AM
Retrieved on Jan 01, 2010 at 10.00AM

चतरा। दलित अधिकार सुरक्षा मंच के द्वारा पिछले 26 दिसंबर से चलाया जा रहा पदयात्रा गुरुवार को संपन्न हो गया। इस पदयात्रा के दौरान मंच के लोगों ने सिकीद एवं पाराडीह पंचायत के दस गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गांव के दलितों को उनके हक व अधिकार के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे स्वयंसेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केंद्र के सचिव सविता बनर्जी ने बताया कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य दलित समुदाय को जागरूक कर भूमि, पहचान एवं रोजगार के मुद्दे पर सक्रिय करना था, ताकि दलित समुदाय संगठित होकर अपना सामाजिक पहचान बना सके तथा उनका हक उन तक पहुंच सके। कार्यक्रम के अंतिम दिन भुइयांडीह में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में दलित समुदाय के लोग उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रखा।

Monday, December 28, 2009

पदयात्री पहुंचे संघरी व जलेद

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_6057142.html
Dec 28 2009 12.16AM

Retrieved on Dec 28, 2009 at 10.00AM

चतरा। दलितों को जागरूक करने के लिए ग्रामोदय चेतना केंद्र द्वारा किया जा रहा पांच दिवसीय पदयात्रा रविवार को सदर प्रखंड के संघरी और जलेद का दौरा किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे संस्था के संस्थापक सदस्य डा. बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि इन गांवों के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से भी पूरी तरह वंचित हैं। ग्रामीणों को पिछले तीन वर्षो से जन वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न नहीं मिला है।

Published in both online and Print Edition

Sunday, December 27, 2009

जागरूकता को लेकर पांच दिवसीय पदयात्रा प्रारंभ

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_6055151.html Dec 27, 2009 12.30Am
Retrieved on Dec 27, 2009 at 10.00AM

चतरा। दलितों की भूमि पहचान एवं रोजगार को लेकर उन्हें जागरूक करने के लिए दलित अधिकार सुरक्षा मंच शनिवार से सदर प्रखंड में पांच दिवसीय पदयात्रा का आगाज किया है। पदयात्रा की शुरूआत सजना गांव से की गई है। इस आयोजन में ग्रामोदय चेतना केंद्र और संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र सहयोगी की भूमिका में हैं। पदयात्रा का नेतृत्व ग्रामोदय चेतना केंद्र के संस्थापक सदस्य डा. बद्री प्रसाद वर्मा एवं सचिव सविता बनर्जी कर रही हैं। इसमें सीरा राम, रीना देवी और जदुल भारती भी शामिल हैं। सजना के बाद होरलाबार में पदयात्रा का किया गया। डा. बद्री प्रसाद वर्मा ने दलित समान वर्षो से उपेक्षित और शोषित है। उनके हक और अधिकार के लिए वैसे तो सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है, लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हें उनका हक और अधिकार नहीं मिल पाता है। दलित समुदाय आज भी अंधविश्वास का जीवन जी रहे हैं। उनके बीच इस पदयात्रा के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों के भीतर इस यात्रा के माध्यम से दलित बहुल गांवों एवं टोलों में जाकर उन्हें अपने हक व अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Published in both online and Print Edition

Thursday, June 18, 2009

महिलाओं को दो गई कानून की बुनियादी जानकारियां

GCK in News. Dainik Jagaran
Published in Both Print and Online Edition
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_5551770.html
Retrieved on June 17, 2009
महिलाओं को दो गई कानून की बुनियादी जानकारियां
June 17, 2009
चतरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं दलित अधिकार सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार कोकानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को कानून द्वारा प्रदत्तउनके हक और अधिकार पर वक्ताओं ने विस्तृत रूप से चर्चा किया। यह आयोजन स्वयं सेवी संस्था ग्रामोदयचेतना केंद्र के कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाविधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज माया शंकर राय ने कहा कि कानून की दृष्टि में महिला-पुरुषमें कोई भिन्नता नहीं है। दोनों को सामान अधिकार दिया गया है। लेकिन उसके बाद भी महिलाएं उपेक्षित हैं।क्योंकि वे जागरूक नहीं है। जिस दिन महिलाएं जागरूक हो जाएगी, उस दिन उन्हें कोई भी उपेक्षित नहीं करसकेगा। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पीडि़तों को मुफ्त कानूनी सेवा उपलब्ध कराया जाता है।पीडि़त महिलाएं इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम में जिले के दस विभिन्न गांवों की सौ से अधिक दलितमहिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन ग्रामोदय चेतना केंद्र की सचिव सविता बनर्जी ने किया।कार्यक्रम को डा. बद्री प्रसाद वर्मा ने भी संबोधित किया।

Friday, June 12, 2009

हक व अधिकार के लिए महिलाएं एकजुट हों

GCK in News. Dainik Jagran.
Published in both Print and Online Edition
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_5535862.html
Retrieved on June 11, 2009

चतरा। आज कानूनी रूप से समाज में महिलाओं का समानता का अधिकार प्राप्त है। परंतु कदम-कदम पर इनके साथ शोषण अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होना पड़ेगा। तभी इनका उत्थान हो सकता है। उक्त बातें दलित अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले स्वयं सेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केंद्र में बुधवार को आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महादेवी वर्मा महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दमयंती साहा ने कही। श्री साहा कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित थे। महिलाओं के विकास उत्थान के बारे में बोलते हुए कहा कि आज हम क्षेत्र में पुरुषों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार करने की बात सामने रही है। इसके बावजूद महिलाएं चुप रहकर सारी यातनाएं सह रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामोदय चेतना केंद्र की सचिव सविता बनर्जी ने महिलाओं की समानता का अधिकार बताते हुए कहा कि समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। दलित अधिकार सुरक्षा मंच महिलाओं के विकास उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो वे मंच के माध्यम से समस्या का समाधान कर सकती हैं।